अमेरिकी ड्रोन हमले में पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में पांच की मौत

इस्लामाबाद : पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के हंगु जिले में ताल इलाके में एक मदरसे को निशाना बनाकर किए गए अमेरिकी ड्रोन हमले में पांच लोग मारे गए और आठ अन्य घायल हो गए.मीडिया रिपोटरे में बताया गया है कि मदरसे पर सुबह करीब पांच बजे दागी गयी तीन ड्रोन मिसाइलों में पांच लोग मारे गए. प्रधानमंत्री […]
इस्लामाबाद : पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के हंगु जिले में ताल इलाके में एक मदरसे को निशाना बनाकर किए गए अमेरिकी ड्रोन हमले में पांच लोग मारे गए और आठ अन्य घायल हो गए.मीडिया रिपोटरे में बताया गया है कि मदरसे पर सुबह करीब पांच बजे दागी गयी तीन ड्रोन मिसाइलों में पांच लोग मारे गए.
प्रधानमंत्री के विदेश मामलों और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज द्वारा सीनेट में दिए गए बयान के एक दिन बाद ये हमले हुए हैं. अजीज ने सीनेट को बताया था कि अमेरिका ने पाकिस्तान को आश्वासन दिया है कि तालिबान के साथ सरकार की वार्ता के दौरान ड्रोन हमले नहीं किए जाएंगे.
तहरीक ए तालिबान के प्रमुख हकीमुल्ला महसूद के एक नवंबर को ऐसे ही हमले में मारे जाने के बाद से आज का हमला पहला हमला था. पाकिस्तान के कबाइली इलाके के बाहर किया गया यह दुर्लभ ड्रोन हमला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










