मोदी समर्थक का भागवत के नाम का इस्तेमाल करने पर आरएसएस की आपत्ति

वाशिंगटन : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने नरेन्द्र मोदी का कट्टर समर्थक भारतीय मूल के अमेरिकी व्यक्ति के यहां एक समारोह में सरसंघचालक मोहन भागवत एवं अन्य नेताओं के नाम का इस्तेमाल किये जाने पर आपत्ति व्यक्त की.आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी राम माधव ने कल कहा, ‘‘आरएसएस ने शली कुमार द्वारा अनधिकृत रुप से सरसंघचालक […]
वाशिंगटन : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने नरेन्द्र मोदी का कट्टर समर्थक भारतीय मूल के अमेरिकी व्यक्ति के यहां एक समारोह में सरसंघचालक मोहन भागवत एवं अन्य नेताओं के नाम का इस्तेमाल किये जाने पर आपत्ति व्यक्त की.आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी राम माधव ने कल कहा, ‘‘आरएसएस ने शली कुमार द्वारा अनधिकृत रुप से सरसंघचालक के नाम और चित्र का इस्तेमाल करने पर गहरी आपत्ति व्यक्त की है.’’
उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संज्ञान में यह बात लायी गई कि शिकागो स्थित कारोबारी कुमार ने वाशिंगटन डीसी में ‘भारत दिवस’ कार्यक्रम में आमंत्रित लोगों के रुप में भागवत का नाम और चित्र प्रकाशित किया. माधव ने कहा कि आरएसएस के विचार से कुमार को अवगत करा दिया गया है जिन्होंने समारोह के दौरान अपने आप को भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का कट्टर समर्थक होने का दावा किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










