सिर कटे शवों की पहचान पुलिसकर्मी के तौर पर की गयी : अधिकारी

Published at :18 Nov 2013 3:32 PM (IST)
विज्ञापन
सिर कटे शवों की पहचान पुलिसकर्मी के तौर पर की गयी : अधिकारी

कंधार: दक्षिणी अफगानिस्तान से बरामद किये गये छह सिर कटे शवों की पहचान पुलिसकर्मियों के तौर पर की गयी है.दक्षिणी जाबुल प्रांत के डिप्टी गर्वनर मोहम्मद जन रसूलयार ने बताया कि भ्रम की स्थिति इसलिए थी क्योंकि कंधार प्रांत में जो शव मिला था वह असैन्य कपड़ों में था. पुलिसकर्मी पड़ोसी जाबुल प्रांत से कई […]

विज्ञापन

कंधार: दक्षिणी अफगानिस्तान से बरामद किये गये छह सिर कटे शवों की पहचान पुलिसकर्मियों के तौर पर की गयी है.दक्षिणी जाबुल प्रांत के डिप्टी गर्वनर मोहम्मद जन रसूलयार ने बताया कि भ्रम की स्थिति इसलिए थी क्योंकि कंधार प्रांत में जो शव मिला था वह असैन्य कपड़ों में था.

पुलिसकर्मी पड़ोसी जाबुल प्रांत से कई दिन पहले ही लापता हो गये थे.रसूलयार ने बताया कि फारेंसिक पहचान के लिए सीमित संसाधन रहने के कारण पुलिस को दिन भर भ्रम की स्थिति का सामना करना पड़ा.इन पुलिसकर्मियों को तालिबान ने जाबुल से अगवा कर लिया था और उन्हें कंधार ले गये थे जहां से कल इनका शव बरामद किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola