मुशर्रफ के खिलाफ चलेगा राष्ट्रद्रोह का मुकदमा

इस्लामाबाद: पाकिस्तान सरकार ने आज कहा कि साल 2007 में आपातकाल लगाने को लेकर पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए वह अदालत का रुख करेगी.गृह मंत्री चौधरी निसार अली खान ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सुप्रीम कोर्ट के आदेश और जांच समिति की ओर से सौंपी गई रिपोर्ट के मद्देनजर यह […]
इस्लामाबाद: पाकिस्तान सरकार ने आज कहा कि साल 2007 में आपातकाल लगाने को लेकर पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए वह अदालत का रुख करेगी.गृह मंत्री चौधरी निसार अली खान ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सुप्रीम कोर्ट के आदेश और जांच समिति की ओर से सौंपी गई रिपोर्ट के मद्देनजर यह फैसला किया गया है कि मुशर्रफ खिलाफ संविधान के अनुच्छेद 6 (घोर राष्ट्रद्रोह) के तहत प्रक्रिया आरंभ की जाए.’’ उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया कल से आरंभ होगी और सुप्रीम कोर्ट की तीन सदस्यीय पीठ मामले की सुनवाई करेगी.
निसार ने कहा कि एक आयोग के गठन के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख करेगी और कल से ही एक सरकारी अभियोजक की नियुक्ति की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










