ePaper

ओबामा ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ

Updated at : 03 Dec 2015 8:49 AM (IST)
विज्ञापन
ओबामा ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ

पेरिस :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कई बार मुलाकात कर चुके अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का मानना है कि मोदी एक ‘‘ईमानदार और बेबाक” राजनेता हैं जिनकी भारत के लिए एक बहुत स्पष्ट दृष्टि है. व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने कल अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी को राष्ट्रपति ओबामा एक […]

विज्ञापन

पेरिस :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कई बार मुलाकात कर चुके अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का मानना है कि मोदी एक ‘‘ईमानदार और बेबाक” राजनेता हैं जिनकी भारत के लिए एक बहुत स्पष्ट दृष्टि है. व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने कल अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी को राष्ट्रपति ओबामा एक ऐसा व्यक्ति मानते हैं जो ईमानदार और बेबाक हैं, जिनकी तथ्यों पर अच्छी पकड है और जिसे अपने देश के समक्ष उत्पन्न मुद्दों और हमारे संबंध के बारे में स्पष्ट समझ है.”

गत सोमवार को पेरिस में संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन के इतर ओबामा और मोदी की मुलाकात हुई थी। पिछले वर्ष सितम्बर में व्हाइट हाउस में पहली मुलाकात के बाद दोनों देशों के इन नेताओं के बीच होने वाली यह छठी मुलाकात थी. अर्नेस्ट ने कहा, ‘‘वह :मोदी: एक ऐसे व्यक्ति हैं जिनके पास इस बारे में स्पष्ट दृष्टि है कि वह अपने देश को कहां पहुंचाना चाहते हैं और यह उन्हें न केवल एक प्रभावी नेता, बल्कि एक प्रभावशाली प्रधानमंत्री भी बनाता है.”

अर्नेस्ट ने कहा, ‘‘ओबामा निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान करते हैं और एक नेता के तौर पर उनके कौशल तथा क्षमताओं की सराहना करते हैं. वह एक ऐसे व्यक्ति हैं जिसे दुनिया के सबसे बडे लोकतंत्र के शीर्ष पद पर आसीन होने की एक बहुत मुश्किल चुनौती मिली है.” उन्होंने कहा, ‘‘यह काम करना आसान नहीं और यह कोई आसान काम नहीं है तथा अमेरिकी राष्ट्रपति को इस बात की विशेष समझ है कि यह कितना मुश्किल कार्य है.”

अर्नेस्ट ने दोनों नेताओं के बीच हुई कई बैठकों का उल्लेख करते हुए कहा कि कई मौकों पर ओबामा को मोदी से मशविरा करने का अवसर मिला. अर्नेस्ट ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह न केवल उनके अच्छे संबंधों, बल्कि हमारे दोनों देशों के लिए अहम रहे कई महत्वपूर्ण मुद्दों का भी एक संकेत है. इन मुद्दों पर काम करने की दोनों नेताओं की क्षमता एवं साझा हितों को आगे बढाने की दिशा में हमारे दोनों नेताओं का प्रयास एक अच्छी बात है.” उन्होंने कहा, ‘‘यह दुनिया और हमारे दोनों देशों के नागरिकों के लिए अच्छी बात है.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola