लीबिया में ताजा हिंसा, करीब 40 लोगों की मौत

त्रिपाली: लीबिया में एक विरोध प्रदर्शन में हुई गोलीबारी में मृतकों की संख्या बढकर 43 हो जाने के बीच त्रिपोली में आज ताजा हिंसा भड़क गई. देश की कमजोर सरकार ने लोगों से संयम बरतने की अपील की है. विधि मंत्री सालाह अल मरघानी ने बताया कि कल प्रदर्शन के कारण राजधानी में दो प्रतिद्वंद्वी […]
त्रिपाली: लीबिया में एक विरोध प्रदर्शन में हुई गोलीबारी में मृतकों की संख्या बढकर 43 हो जाने के बीच त्रिपोली में आज ताजा हिंसा भड़क गई. देश की कमजोर सरकार ने लोगों से संयम बरतने की अपील की है.
विधि मंत्री सालाह अल मरघानी ने बताया कि कल प्रदर्शन के कारण राजधानी में दो प्रतिद्वंद्वी संगठनों के बीच झड़प शुरु हो गई जो रात भर जारी रही. इसमें 450 से अधिक लोग घायल हो गए. प्रधानमंत्री अली जीदान ने लोगों से संयम बरतने और संघर्षों को विराम देने की अपील करते हुए चेतावनी दी है कि शहर में और सशस्त्र समूहों के आने से स्थिति और बिगड़ सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










