ड्रीमलाइनर को विश्वसनीय बनाने में बोईंग को छह महीने चाहिए

दुबई: बोईंग ने आज कहा कि बहुप्रतीक्षित विमान 787 ड्रीमलाइनर को लोकप्रिय 777 की तरह विश्वसनीय बनाने में उसे छह महीने और लगेंगे. ड्रीमलाइनर विमान हाल ही में कई गड़बड़ियों को लेकर चर्चा में रहा है. कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कंपनी ड्रीमलाइनर की समस्या को दूर करने की दिशा में अच्छी […]
दुबई: बोईंग ने आज कहा कि बहुप्रतीक्षित विमान 787 ड्रीमलाइनर को लोकप्रिय 777 की तरह विश्वसनीय बनाने में उसे छह महीने और लगेंगे. ड्रीमलाइनर विमान हाल ही में कई गड़बड़ियों को लेकर चर्चा में रहा है. कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कंपनी ड्रीमलाइनर की समस्या को दूर करने की दिशा में अच्छी प्रगति रही है और विमान की विश्वसनीयता में सुधार हो रहा है.
उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि विमान की विश्वसनीयता के लिए हमें छह महीने चाहिए. उन्होंने स्वीकार किया कि कतर एयरवेज को ड्रीमलाइनर विमानों में परेशानी का सामना करना पड़ा था. कतर एयरवेज इस अमेरिकी कंपनी की मुख्य ग्राहकों में से एक है. कतर एयरवेज ने 30 ड्रीमलाइलर विमानों का आर्डर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










