चोगम सम्मेलन विवाद के बावजूद सफल :राष्ट्रमंडल महासचिव

Published at :16 Nov 2013 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
चोगम सम्मेलन विवाद के बावजूद सफल :राष्ट्रमंडल महासचिव

कोलंबो: राष्ट्रमंडल प्रमुख ने आज इस तरह की धारणाओं को खारिज कर दिया कि विवाद के साये में चोगम सम्मेलन के वास्तविक परिणाम नहीं निकलेंगे. उन्होंने कहा कि समूह के नेताओं की बातचीत लाभकारी रही है. राष्ट्रमंडल महासचिव कमलेश शर्मा ने कहा, ‘’राष्ट्रमंडल की यह विशेषता है कि यह पूरी तरह मुद्दों पर आधारित संगठन […]

विज्ञापन

कोलंबो: राष्ट्रमंडल प्रमुख ने आज इस तरह की धारणाओं को खारिज कर दिया कि विवाद के साये में चोगम सम्मेलन के वास्तविक परिणाम नहीं निकलेंगे. उन्होंने कहा कि समूह के नेताओं की बातचीत लाभकारी रही है.

राष्ट्रमंडल महासचिव कमलेश शर्मा ने कहा, ‘’राष्ट्रमंडल की यह विशेषता है कि यह पूरी तरह मुद्दों पर आधारित संगठन है.’’ उन्होंने श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘’जहां तक परिणामों की बात है, आप इस चोगम सम्मेलन के अंत में देखेंगे कि यह बहुत लाभकारी रहा है और सार्थक तथा सफल रहा है.’’राष्ट्रमंडल के सदस्य देशों के प्रमुखों की बैठक पर इस तरह के आरोपों का साया रहा है कि लिट्टे के खिलाफ संघर्ष के अंतिम दौर में मानवाधिकारों का उल्लंघन हुआ. ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने आज श्रीलंका को इस मुद्दे पर मार्च तक ध्यान देने के लिए कहा.

कैमरन ने कहा कि अगर श्रीलंका ने ऐसा नहीं किया तो वह अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग करेंगे. इससे पहले कनाडा और मॉरीशस के प्रधानमंत्रियों ने मानवाधिकार उल्लंघन के मसले पर सम्मेलन का बहिष्कार किया और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने तमिलनाडु के राजनीतिक दलों के दबाव के चलते इसमें शामिल नहीं होने का फैसला लिया.

राष्ट्रमंडल के 53 सदस्य देशों में से केवल 27 के प्रमुखों ने बैठक में भाग लिया है. हालांकि शर्मा ने इस बात को खारिज कर दिया कि सम्मेलन में हुई बातचीत हल्की रही. उन्होंने कहा कि सम्मेलन में हुई चर्चा किन्हीं भी मायनों में पिछले सालों की तुलना में कमतर नहीं रही. शर्मा ने कहा, ‘’दुनिया के सभी हिस्सों के देश इसमें हैं. उनके दिमाग में राष्ट्रीय मुद्दे हैं. उनके दिमाग में सामूहिक वैश्विक मुद्दे हैं.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola