पाकिस्तान में बम विस्फोट, 3 घायल

Published at :16 Nov 2013 1:42 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान में बम विस्फोट, 3 घायल

पेशावर : उत्तरपश्चिम पाकिस्तान के पेशावर शहर के बाहरी इलाके में एक पुलिस वाहन के पास हुए बम विस्फोट में दो पुलिसकर्मी और एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए.शहर के कोहट रोड पर हुए विस्फोट ने पुलिस वाहन को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर […]

विज्ञापन

पेशावर : उत्तरपश्चिम पाकिस्तान के पेशावर शहर के बाहरी इलाके में एक पुलिस वाहन के पास हुए बम विस्फोट में दो पुलिसकर्मी और एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए.शहर के कोहट रोड पर हुए विस्फोट ने पुलिस वाहन को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी और तलाशी अभियान शुरु कर दिया.

तीनों घायलों को लेडी रीडिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है.विस्फोट के समय वाहन में चार पुलिसकर्मी मौजूद थे.बम निरोधक दस्ते के अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट में करीब पांच किलोग्राम विस्फोटक सामग्री इस्तेमाल की गयी थी. विस्फोट में सिलिंडर बम का इस्तेमाल किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola