भारत एक करोड़ डालर से अधिक राशि देगा संराष्ट्र कोष में

Published at :14 Nov 2013 11:10 AM (IST)
विज्ञापन
भारत एक करोड़ डालर से अधिक राशि देगा संराष्ट्र कोष में

संयुक्त राष्ट्र : भारत ने वर्ष 2014 के लिए विकास गतिविधियों की खातिर संयुक्त राष्ट्र की विभिन्न इकाइयों को एक करोड़ दस लाख डालर की राशि देने की प्रतिबद्धता जतायी है.संयुक्त राष्ट्र में भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि मंजीव सिंह पुरी ने महासभा को बताया कि भारत की अपनी विकास चुनौतियां बहुत अधिक हैं जिनका […]

विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र : भारत ने वर्ष 2014 के लिए विकास गतिविधियों की खातिर संयुक्त राष्ट्र की विभिन्न इकाइयों को एक करोड़ दस लाख डालर की राशि देने की प्रतिबद्धता जतायी है.संयुक्त राष्ट्र में भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि मंजीव सिंह पुरी ने महासभा को बताया कि भारत की अपनी विकास चुनौतियां बहुत अधिक हैं जिनका समाधान किया जाना बाकी है लेकिन इसके बावजूद भारत ने हमेशा संयुक्त राष्ट्र की विकास गतिविधियों के लिए संसाधन जुटाने के मकसद से योगदान करने के प्रयास किए हैं.

उन्होंने बताया किभारत ने वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के लिए 45 लाख डालर, विश्व खाद्य कार्यक्रम के लिए 19 लाख डालर तथा फलस्तीनी शरणर्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत कार्य एजेंसी को दस लाख डालर की राशि देने की प्रतिबद्धता जतायी है.

भारत ने संयुक्त राष्ट्र बाल कोष में भी हजारों डालर का योगदान दिया है. इसके अलवा संराष्ट्र जनसंख्या कोष, संयुक्त राष्ट्र मादक पदार्थ एवं अपराध , स्वैच्छिक न्यास कोष तथा प्रताड़ना के शिकार लोगों के पुनर्वास के लिए स्वैच्छिक न्यास कोष में भी धनराशि दान की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola