ईरान के खिलाफ नए प्रतिबंधों से युद्ध का खतरा:अमेरिका

वाशिंगटन : व्हाइट हाउस ने अपने सांसदों को आगाह किया है कि ईरान के खिलाफ प्रतिबंधों को नए सिरे से सख्त करने से अमेरिका युद्ध के रास्ते पर जा सकता है और इससे तेहरान के परमाणु कार्यक्रम पर अंकुश लगाने के राजनयिक प्रयासों को भी झटका लग सकता है. व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जे कर्नी […]
वाशिंगटन : व्हाइट हाउस ने अपने सांसदों को आगाह किया है कि ईरान के खिलाफ प्रतिबंधों को नए सिरे से सख्त करने से अमेरिका युद्ध के रास्ते पर जा सकता है और इससे तेहरान के परमाणु कार्यक्रम पर अंकुश लगाने के राजनयिक प्रयासों को भी झटका लग सकता है.
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जे कर्नी ने कल संवाददाताओं से कहा, ‘‘अमेरिकी लोग युद्ध के रास्ते पर नहीं जाना चाहते हैं.’’ अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, फ्रांस, जर्मनी, ईरान और रुस इसी मामले पर बातचीत के लिए अगले सप्ताह अपने वरिष्ठ वार्ताकारों को जिनीवा भेजेंगे.
इन देशों का प्रयास है कि ईरान पर अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर अधिक पारदर्शिता बरतने के लिए दबाव बनाया जाए ताकि आगे इस मुद्दे के समाधान में मदद मिल सके. कर्नी ने कहा, ‘‘राजनयिक प्रयास को सहयोग करने का फैसला किया गया है और इस मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधान को लेकर कोशिश की जा रही है.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










