शुरुआती कारोबार में रुपया 60 पैसे कमजोर

मुंबई : शेयर बाजार में कमजोर रख के बीच आयातकों की ओर से डालर मांग बढ़ने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार :फारेक्स: में आज के शुरुआती कारोबार के दौरान डालर के मुकाबले रुपया 60 पैसे कमजोर होकर 63.07 रुपये प्रति डालर पर आ गया. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार :फारेक्स: में पिछले कारोबारी सत्र के […]
मुंबई : शेयर बाजार में कमजोर रख के बीच आयातकों की ओर से डालर मांग बढ़ने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार :फारेक्स: में आज के शुरुआती कारोबार के दौरान डालर के मुकाबले रुपया 60 पैसे कमजोर होकर 63.07 रुपये प्रति डालर पर आ गया.
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार :फारेक्स: में पिछले कारोबारी सत्र के दौरान डालर की तुलना में रुपया छह पैसे कमजोर होकर 62.47 रपये प्रति डालर पर बंद हुआ था, जो आज के शुरुआती कारोबार में 60 पैसे तक कमजोर होकर 63.07 रपये प्रति डालर पर आ गया.फारेक्स बाजार के विश्लेषकों ने बताया कि शेयर बाजार के कमजोर रख और आयातकों की ओर से डालर मांग बढ़ने के कारण रुपये की धारणा कमजोर हुयी.
बंबई शेयर बाजार का सूचकांक भी आज के शुरुआती कारोबार में 183.74 अंक अथवा 0.88 फीसद की गिरावट के साथ 20,482.41 अंक पर आ गया.
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 183 अंक कमजोर
मुंबई : कमजोर रपये के बीच कोषों एवं फुटकर निवेशकों द्वारा अपने सौदों को आकार घटाये जाने के कारण बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज के शुरुआती कारोबार में 183 अंक कमजोर हो गया.
बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में पिछले चार सत्रों के दौरान 573.21 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी थी, जो आज के शुरुआती कारोबार में 183.74 अंक अथवा 0.88 फीसद की गिरावट के साथ 20,482.41 अंक पर आ गया.इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 69.90 अंक अथवा 1.13 फीसद की गिरावट के साथ 6,070.85 अंक पर आ गया.
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि रपये की कमजोरी के कारण कोषों एवं फुटकर निवेशकों द्वारा रीयल्टी, उपभोक्ता सामान, धातु, वाहन, तेल एवं गैस क्षेत्र के सौदों का आकार घटाये जाने के कारण सूचकांक में गिरावट आई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










