बंदूकधारियों ने की ईरान के उप मंत्री की हत्या : रिपोर्ट

Published at :11 Nov 2013 11:42 AM (IST)
विज्ञापन
बंदूकधारियों ने की ईरान के उप मंत्री की हत्या : रिपोर्ट

तेहरान : एक बंदूकधारी ने एक उप उद्योगमंत्री की गोली मार कर हत्या कर दी है.सरकारी संवाद समिति ईराना ने कल अपनी रिपोर्ट में बताया है कि तेहरान के पूर्वी इलाके में सफदर रहमतबादी के सिर और छाती में दो गोली मारी गयी.पुलिस के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि माना जा रहा […]

विज्ञापन

तेहरान : एक बंदूकधारी ने एक उप उद्योगमंत्री की गोली मार कर हत्या कर दी है.सरकारी संवाद समिति ईराना ने कल अपनी रिपोर्ट में बताया है कि तेहरान के पूर्वी इलाके में सफदर रहमतबादी के सिर और छाती में दो गोली मारी गयी.पुलिस के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि माना जा रहा है कि उप मंत्री की हत्या उनके साथ कार में यात्र कर रहे किसी व्यक्ति ने की है.

पुलिस ने कहा है कि वह मामले की जांच कर रही है. अभी किसी भी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. उदारवादी राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक के सरकार में रहमतबादी कोई बहुत जानी मानी हस्ती नहीं थे.ईरान में हाल के दिनों में दूसरी बार सरकारी अधिकारी पर हमला हुआ है. बुधवार को एक बंदूकधारी ने देश के पाकिस्तानी सीमा के नजदीक अशांत दक्षिणपूर्वी क्षेत्र में एक ईरानी सरकारी अभियोजक की हत्या कर दी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola