पाक के स्कूलों में मलाला की पुस्तक प्रतिबंधित

Published at :10 Nov 2013 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
पाक के स्कूलों में मलाला की पुस्तक प्रतिबंधित

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में बालिका शिक्षा की हिमायती मलाला यूसुफजई की पुस्तक को देश के निजी स्कूलों में प्रतिबंधित कर दिया गया है. अपने संस्मरण में ‘बहुत विवादास्पद’ बातें लिखने को लेकर मलाला पर पश्चिमी देशों के लिए काम करने का आरोप लगाया गया था. ‘ऑल पाकिस्तान प्राइवेट स्कूल फेडरेशन’ ने एक बयान जारी कर […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में बालिका शिक्षा की हिमायती मलाला यूसुफजई की पुस्तक को देश के निजी स्कूलों में प्रतिबंधित कर दिया गया है. अपने संस्मरण में ‘बहुत विवादास्पद’ बातें लिखने को लेकर मलाला पर पश्चिमी देशों के लिए काम करने का आरोप लगाया गया था.

‘ऑल पाकिस्तान प्राइवेट स्कूल फेडरेशन’ ने एक बयान जारी कर कहा है कि यह फैसला किया गया है कि मलाला की पुस्तक ‘आई एम मलाला’ कभी भी निजी स्कूलों के पुस्तकालयों या पाठ्यक्रम का हिस्सा नहीं बनेगी. गौरतलब है फेडरेशन ने उसकी पुस्तक में पैगंबर मुहम्मद के बारे में विषय वस्तु को काफी विवादास्पद पाया और इन्हें पश्चिमी ताकतों के इशारे पर लिखा गया बताया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola