ब्रिटेन में 4 लोगों को मिला ‘प्राइड ऑफ पंजाब’ पुरस्कार

लंदन: पंजाब नेशनल बैंक इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक भूपिंदर सिंह तथा तीन अन्य लोगों को अलग अलग क्षेत्रों में योगदान के लिए ‘प्राइड ऑफ पंजाब’ पुरस्कार से नवाजा गया है.हाउस ऑफ कॉमन के स्पीकर जॉन बरकाउ ने शुक्रवार की रात यहां एक समारोह में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया। यह पुरस्कार ‘पंजाबी सोसायटी ऑफ द […]
लंदन: पंजाब नेशनल बैंक इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक भूपिंदर सिंह तथा तीन अन्य लोगों को अलग अलग क्षेत्रों में योगदान के लिए ‘प्राइड ऑफ पंजाब’ पुरस्कार से नवाजा गया है.हाउस ऑफ कॉमन के स्पीकर जॉन बरकाउ ने शुक्रवार की रात यहां एक समारोह में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया। यह पुरस्कार ‘पंजाबी सोसायटी ऑफ द ब्रिटिश आइल्स’ नामक संगठन द्वारा किया गया है.
पुरस्कार ग्रहण करने के बाद भूपिंदर सिंह ने कहा, ‘‘यह पुरस्कार दुनिया भर में हमारे 8 करोड़ ग्राहकों के लिए है.’’ लेबर पार्टी की सांसद सीमा मल्होत्र, कारोबारी अतुल पाठक और पंजाबी सोसायटी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह को भी यह पुरस्कार दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










