अमेरिका ने कहा, मालदीव में तत्काल शुरू हो मतदान

Published at :10 Nov 2013 1:12 PM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका ने कहा, मालदीव में तत्काल शुरू हो मतदान

वाशिंगटन : अमेरिका ने मालदीव से राष्ट्रपति पद के लिए दूसरे दौर का मतदान तत्काल कराने को कहा है. उसने कहा कि सहमति के आधार पर पहले से निर्धारित तारीख में लगातार बदलाव की दलों की मांग अनुचित और अस्वीकार्य है. अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता जेन साकी ने कहा, अब यह जरुरी है कि […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका ने मालदीव से राष्ट्रपति पद के लिए दूसरे दौर का मतदान तत्काल कराने को कहा है. उसने कहा कि सहमति के आधार पर पहले से निर्धारित तारीख में लगातार बदलाव की दलों की मांग अनुचित और अस्वीकार्य है.

अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता जेन साकी ने कहा, अब यह जरुरी है कि दूसरा दौर तत्काल कराया जाए और यह सुनिश्चित करने के लिए इसे चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुरुप कराया जाना चाहिए कि मालदीव के लोगों का नेतृत्व उनकी पसंद के निर्वाचित राष्ट्रपति द्वारा किया जाए.

साकी ने मालदीव में राष्ट्रपति पद के लिए हुए पहले दौर के मतदान के एक दिन बाद एक बयान में कहा, 11 नवंबर तक नई सरकार बनाए जाने की संवैधानिक जरुरत के परे दूसरे दौर के मतदान में विलंब से अनिश्चितताएं पैदा होंगी जिससे मालदीव अस्थिर हो सकता है.

कल हुए पहले दौर के मतदान में पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने करीब 47 प्रतिशत मत हासिल किया था, लेकिन वह रनऑफ से बचने के लिए जरुरी 50 प्रतिशत मत हासिल नहीं कर पाए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola