बांग्लादेश ने पांच शीर्ष विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार किया

ढाका : बांग्लादेश में खालिदा जिया के नेतृत्व वाली मुख्य विपक्षी पार्टी बीएनपी द्वारा अगले आम चुनाव की निगरानी के लिए एक तटस्थ कार्यवाहक सरकार के गठन की मांग को लेकर कल से 72 घंट की राष्ट्रव्यापी हड़ताल की घोषणा किए जाने के कुछ ही घंटे बाद बांग्लादेशी अधिकारियों ने पार्टी के पांच शीर्ष नेताओं […]
ढाका : बांग्लादेश में खालिदा जिया के नेतृत्व वाली मुख्य विपक्षी पार्टी बीएनपी द्वारा अगले आम चुनाव की निगरानी के लिए एक तटस्थ कार्यवाहक सरकार के गठन की मांग को लेकर कल से 72 घंट की राष्ट्रव्यापी हड़ताल की घोषणा किए जाने के कुछ ही घंटे बाद बांग्लादेशी अधिकारियों ने पार्टी के पांच शीर्ष नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है.
सादी वर्दी पहले इन अधिकारियों ने शुरआत में बांग्लादेश नेशनल पार्टी :बीएनपी: की नीति निर्माता स्थायी समिति के तीन सर्वोच्च सदस्यों मौदूद अहमद, एमके अनवर और रफीकुल इस्लाम मिया को गिरफ्तार किया.
ये तीनों कल रात यहां एक अखबार के वार्षिक समारोह में शिरकत करके घर लौट रहे, तभी रास्ते में इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं मिंटू और बिस्बास को रात एक बजे(स्थानीय समय )के करीब जिया के आवास ‘गुलशन’ के बाहर से हिरासत में लिया गया.
देश में शीर्ष उद्योगपतियों में शुमार अब्दुल अवल मिंटू जिया के सलाहकार और शिंबूल बिस्बास जिया के विशेष सहायक हैं.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जिया के कार्यालय और आवास के आस पास के स्थानों के अलावा सड़कों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है.एक पुलिस अधिकारी ने इस चौकसी को ‘जिया की खुद की सुरक्षा’ में उठाया गया कदम करार दिया है.
इस बीच गुस्साए विपक्षी कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और कई वाहनों को आग के हवाले करने के अलवा कई बम विस्फोट भी किए. वहीं पुलिस ने गिरफ्तारी से बचने के लिए भूमिगत हुए बीएनपी के कुछ अन्य प्रभावशाली नेताओं के घर पर कल आधी रात को छापे भी मारे गये.
कल रात संवाददाताओं को दिए एक संक्षिप्त बयान में सूचना मंत्री हसनुल हक ईनू ने कहा, ‘‘इस असाधारण स्थिति में देश को अराजकता से बचाने के लिए हम सख्त कदम उठाने को मजबूर होना पड़ा.’’
ईनू ने इस अराजकता के बारे में विस्तार से बात नहीं की, लेकिन मीडिया से मिल रही रिपोटरें के मुताबिक, जिया के साथ रात बंद कमरे में हुई बैठक में विपक्षी नेताओं ने सरकार पर दबाव बनाने के लिए 10, 11 और 12 नवंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की योजना बनाई थी.
यह दो सप्ताह के भीतर तीसरा लंबे समय की हड़ताल होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










