महारानी ने बकिंघम पैलेस में मोदी के सम्मान में दिया भोज
Updated at : 13 Nov 2015 8:57 PM (IST)
विज्ञापन

लंदन: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ब्रिटेन की महारानी एलिजबेथ द्वितीय से दोपहर के भोज पर मुलाकात की. प्रधानमंत्री अपनी ब्रिटेन की बहुप्रतिक्षित यात्रा पर कल यहां पहुंचने के बाद आज पहली बार महारानी से मिले. इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच नौ अरब पौंड के विभिन्न करार हुए. मोदी आज बकिंघम पैलेस […]
विज्ञापन
लंदन: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ब्रिटेन की महारानी एलिजबेथ द्वितीय से दोपहर के भोज पर मुलाकात की. प्रधानमंत्री अपनी ब्रिटेन की बहुप्रतिक्षित यात्रा पर कल यहां पहुंचने के बाद आज पहली बार महारानी से मिले. इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच नौ अरब पौंड के विभिन्न करार हुए. मोदी आज बकिंघम पैलेस में जगुआर पर सवार होकर आए जिसे टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर ने बनाया है.
89 वर्षीय महारानी एलिजाबेथ ने लंदन स्थित अपने महल के भव्य प्रवेश द्वार पर मोदी की अगवानी करते हुुए उनसे हाथ मिलाया. इसके बाद वे राजकीय संग्रह की वस्तुओं को देखने गए जिसे विशेष तौर पर भारतीय प्रधानमंत्री की यात्रा को देखते हुए यहां लाया गया था. मोदी के सम्मान में महारानी की ओर से आयोजित दोपहर के भोज को भारत और ब्रिटेन के बीच नजदीकी रिश्तों का संकेत माना जा रहा है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




