भारत ने रुस से कहा, नेताजी से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करें
Updated at : 20 Oct 2015 7:41 PM (IST)
विज्ञापन

मॉस्को: भारत ने आज रुस से कहा कि अगर उसके पास नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुडे सात दशक पुराने रहस्य पर कोई सूचना है तो वह उसे साझा करे. यह नया घटनाक्रम उस वक्त सामने आया जब कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि सरकार अगले साल 23 जनवरी से […]
विज्ञापन
मॉस्को: भारत ने आज रुस से कहा कि अगर उसके पास नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुडे सात दशक पुराने रहस्य पर कोई सूचना है तो वह उसे साझा करे. यह नया घटनाक्रम उस वक्त सामने आया जब कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि सरकार अगले साल 23 जनवरी से सुभाष चंद्र बोस से संबंधित गोपनीय फाइलों को सार्वजनिक करना आरंभ करेगी.
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपने रुसी समकक्ष सर्गेई लावारोव के साथ मुलाकात के दौरान यह मुद्दा उठाया.विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरुप ने कहा, ‘‘रुसी मंत्री ने कहा कि वह इस मामले पर गौर करेंगे और अगर कोई सूचना है तो उससे भारत को अवगत कराएंगे . ” बोस के परिवार को लगता है कि नेताजी के लापता होने के संदर्भ में जापान, रुस और ब्रिटेन सहित कई देशों के पास सूचना है.
नेताजी के परिवार के साथ पिछले सप्ताह मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की थी कि ‘इतिहास को दबाने की कोई जरुरत नहीं है. ‘ मोदी ने परिवार के सदस्यों से कहा कि वह विदेशी सरकारों से उनके पास उपलब्ध नेताजी से संबंधित फाइलों को सार्वजनिक करने के लिए लिखित रुप से और नेताओं के साथ मुलाकात के दौरान निजी रुप से कहेंगे.
पहले की सभी सरकारें इन दस्तावेजों को सार्वजनिक करने से यह कहकर इंकार करती रहीं कि इससे दूसरे देशों के साथ भारत के संबंध खतरे में पड सकते हैं. खुद मोदी के कार्यालय ने इसी साल अगस्त में कहा था कि फाइलों को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता क्योंकि इससे दूसरे देशों के साथ संबंधों पर विपरीत असर पडेगा.पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में नेता जी से संबंधित 64 फाइलें सार्वजनिक की थीं. इसके बाद से गोपनीय फाइलों को सार्वजनिक करने की मांग तेज होने लगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




