गठबंधन सरकार के प्रति बलरुस्कोनी ने दोहराई निष्ठा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:36 PM

विज्ञापन

ब्रेसिया : उत्तरी शहर में एक रैली के दौरान सिल्वियो बलरुस्कोनी ने प्रधानमंत्री एनरिको लेट्टा की गठबंधन सरकार के प्रति अपनी ‘पीपुल ऑफ फ्रीडम’ पार्टी की निष्ठा दोहराई. ब्रेसिया में रैली में उमड़ी भीड़ को संबोधित कर रहे पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा ‘सरकार में हमारा विश्वास है और उसे हमारा समर्थन भी है क्योंकि यह […]

विज्ञापन

ब्रेसिया : उत्तरी शहर में एक रैली के दौरान सिल्वियो बलरुस्कोनी ने प्रधानमंत्री एनरिको लेट्टा की गठबंधन सरकार के प्रति अपनी ‘पीपुल ऑफ फ्रीडम’ पार्टी की निष्ठा दोहराई.

ब्रेसिया में रैली में उमड़ी भीड़ को संबोधित कर रहे पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा ‘सरकार में हमारा विश्वास है और उसे हमारा समर्थन भी है क्योंकि यह सरकार उन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है जिन्हें हम अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए जरुरी समझते हैं.’

बलरुस्कोनी की ‘पीपुल ऑफ फ्रीडम’ पार्टी ने फरवरी में हुए चुनावों में करीब एक तिहाई वोट हासिल किए थे और अब वह गठबंधन सरकार की मुख्य घटक है. 76 वर्षीय नेता ने कहा ‘सरकार में रह कर ही हम वर्तमान आर्थिक संकट से उबरने के अपने उपायों को कार्यान्वित कर सकते हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola