प्रिंस चार्ल्स और कैमिला नवंबर में भारत आयेंगे

Published at :15 Oct 2013 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
प्रिंस चार्ल्स और कैमिला नवंबर में भारत आयेंगे

लंदन : प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला पार्कर बावेल्स अगले महीने राष्ट्रमंडल सरकार प्रमुख बैठक (सीएचओजीएम) में हिस्सा लेने के लिए श्रीलंका आने के दौरान भारत की नौ दिवसीय यात्रा करेंगे. यह इस राजशाही दंपत्ति की एक साथ भारत की तीसरी सरकारी यात्रा है. दोनों 6-14 नवंबर तक भारत में रहेंगे और इस दौरान […]

विज्ञापन

लंदन : प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला पार्कर बावेल्स अगले महीने राष्ट्रमंडल सरकार प्रमुख बैठक (सीएचओजीएम) में हिस्सा लेने के लिए श्रीलंका आने के दौरान भारत की नौ दिवसीय यात्रा करेंगे.

यह इस राजशाही दंपत्ति की एक साथ भारत की तीसरी सरकारी यात्रा है. दोनों 6-14 नवंबर तक भारत में रहेंगे और इस दौरान वे देहरादून, नई दिल्ली मुम्बई, पुणे और कोच्चि जायेंगे. ब्रिटेन के राजपरिवार के उत्तराधिकारी सीएचओजीएम में अपनी मां महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.

प्रिंस के क्लैरेंस हाउस रेसीडेंस ने यहां जारी एक सरकारी बयान में कहा कि संरक्षण, शिक्षा, बढ़ते व्यापार लिंक, महिला सशक्तिकरण एवं प्रशिक्षण जैसे अहम क्षेत्रों में मजबूत ब्रिटेन भारत साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए चार्ल्स और कैमिला के व्यापक कार्यक्रम हैं. राजशाही दंपति अपने इस बड़ी यात्रा के दौरान राजनीति, व्यापार और संस्कृति क्षेत्र के नेताओं से मिलेगा. राष्ट्रमंडल के सबसे अधिक जनसंख्या वाले देश की चार्ल्स की यह आठवीं सरकारी यात्रा भी है. श्रीलंका में चार्ल्स 14-16 नवंबर के दौरान ठहरेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola