श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार किये 37 भारतीय मछुआरे

Published at :15 Oct 2013 3:33 PM (IST)
विज्ञापन
श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार किये 37 भारतीय मछुआरे

कोलंबो : श्रीलंकाई नौसेना ने कम से कम 37 भारतीय मछुआरों को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वे देश के उत्तरी तट पर मछलियां पकड़ रहे थे.श्रीलंकाई नौसेना के प्रवक्ता कमांडर कोसाला वर्नाकुलासूर्या ने कहा, ‘‘37 मछुआरों को कल पकड़ लिया गया और मछली पकड़ने के नौ जहाजों को जब्त कर लिया गया.’’ अधिकारी […]

विज्ञापन

कोलंबो : श्रीलंकाई नौसेना ने कम से कम 37 भारतीय मछुआरों को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वे देश के उत्तरी तट पर मछलियां पकड़ रहे थे.श्रीलंकाई नौसेना के प्रवक्ता कमांडर कोसाला वर्नाकुलासूर्या ने कहा, ‘‘37 मछुआरों को कल पकड़ लिया गया और मछली पकड़ने के नौ जहाजों को जब्त कर लिया गया.’’ अधिकारी ने कहा कि उन्हें द्वीप के उत्तरी तट पर अंतर्राष्टरीय समुद्र सीमा रेखा का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार किया गया.

अधिकारी ने कहा कि 4 जहाजों और 15 मछुआरों को डेफ्ट सागर के इलाके से गिरफ्तार किया गया जबकि अन्य लोगों को तलाईमन्नार से गिरफ्तार किया गया. उन्हें तलाईमन्नार पुलिस को सौंप दिया गया और आज उन्हें अदालत के समक्ष पेश किया जाना था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola