कुवैत में भिखारी के बैंक खाते से निकले 10 करोड़ रुपये
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jul 2015 7:00 PM (IST)
विज्ञापन

दुबई : कुवैत पुलिस ने बैंक खाते में 10 करोड़ रुपये (पांच लाख कुवैती दीनार) से अधिक धन रखने वाले एक विदेशी व्यक्ति को कथित रूप से भीख मांगते गिरफ्तार किया.राजधानी कुवैत सिटी में एक मस्जिद के पास से गैरकुवैती भिखारी को गिरफ्तार करके हिरासत में लिया. ‘‘खालीज टाइम’’ ने सुरक्षा सूत्रों के हवाले से […]
विज्ञापन
दुबई : कुवैत पुलिस ने बैंक खाते में 10 करोड़ रुपये (पांच लाख कुवैती दीनार) से अधिक धन रखने वाले एक विदेशी व्यक्ति को कथित रूप से भीख मांगते गिरफ्तार किया.राजधानी कुवैत सिटी में एक मस्जिद के पास से गैरकुवैती भिखारी को गिरफ्तार करके हिरासत में लिया.
‘‘खालीज टाइम’’ ने सुरक्षा सूत्रों के हवाले से कहा कि जवान क्षेत्र में गश्त दे रहे थे तभी उन्होंने एक मस्जिद के पास एक व्यक्ति को भीख मांगते देखा जो लोगों से कह रहा था कि उसे नकदी की जरुरत है और उसके पास घर नहीं है.
सूत्रों ने कहा, ‘‘उसे तुरंत गिरफ्तार किया गया क्योंकि वह कानून तोड़ रहा था और उसे अल अहमदी पुलिस थाने ले जाया गया जहां जांच में पाया गया कि एक स्थानीय बैंक में उसके खाते में पांच लाख से अधिक कुवैती दीनार (10 करोड़ रुपये से अधिक) हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




