इमारत गिरने से मरने वालों की तादाद हुई 1100

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:36 PM

विज्ञापन

सावार, बांग्लादेश: पुलिस का कहना है कि यहां स्थित आठ मंजिला इमारत राणा प्लाजा के गिरने से उसके मलबे में दबकर मरे लोगों की तादाद 1100 पर पहुंच गई है और मलबे से शव निकालने का काम अभी चल रहा है. डाक्टरों का कहना है कि मलबे से 17 दिन बाद जीवित निकाली गई लड़की […]

विज्ञापन

सावार, बांग्लादेश: पुलिस का कहना है कि यहां स्थित आठ मंजिला इमारत राणा प्लाजा के गिरने से उसके मलबे में दबकर मरे लोगों की तादाद 1100 पर पहुंच गई है और मलबे से शव निकालने का काम अभी चल रहा है.

डाक्टरों का कहना है कि मलबे से 17 दिन बाद जीवित निकाली गई लड़की का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है, लेकिन वह बुरी तरह कमजोर और डरी हुई है. मलबे से लड़की के जीवित निकलने के बाद कल बचावकर्मियों का हौंसला बढ़ गया था. आज उन्होंने फिर बचाव और राहत कार्य शुरु किया और दुनिया के इस भीषणतम गारमेंट फैक्टरी हादसे में मरने वालों का आंकड़ा 1115 तक जा पहुंचा.

राहत अभियानों का जिम्मा संभाल रही स्थानीय सैन्य इकाई के प्रमुख मेजर जनरल चौधरी हसन सोहरावर्दी ने कहा, ‘‘हम तब तक इस अभियान को बंद नहीं करेंगे जब तक कि अंतिम शव और जीवित व्यक्ति को नहीं ढूंढ लेंगे.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola