पाक चुनाव: चार विस्फोटों में 10 लोगों की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:36 PM

विज्ञापन

इस्लामाबाद/कराची : पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए चल रहे मतदान के बीच हुए चार धमाकों में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी और 40 से अधिक घायल हो गये. कराची में अवामी नेशनल पार्टी (एएनपी) के चुनाव कार्यालयों के निकट दो विस्फोट हुए. इनमें 10 लोगों की मौत हो गई और […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद/कराची : पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए चल रहे मतदान के बीच हुए चार धमाकों में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी और 40 से अधिक घायल हो गये.

कराची में अवामी नेशनल पार्टी (एएनपी) के चुनाव कार्यालयों के निकट दो विस्फोट हुए. इनमें 10 लोगों की मौत हो गई और 36 लोग घायल हो गए. मतदान शुरु होने के कुछ घंटों के बाद ही ये धमाके हुए.

पहला विस्फोट सिंध प्रांत की एसेंबली के उम्मीदवार अमानुल्ला महसूद के चुनाव कार्यालय के निकट हुआ. विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर तक सुनी गयी. इस विस्फोट में महसूद सुरक्षित हैं, हालांकि मारे गए और घायल लोगों में एएनपी के कई कार्यकर्ता शामिल हैं.

कुछ मिनटों के अंतराल पर इसी इलाके के एक मतदान केंद्र और एएनपी के एक चुनावी कार्यालय के नजदीक दूसरा धमाका हुआ. खैबर पख्तूनख्वाह की राजधानी पेशावर में चारसद्दा रोड इलाके के एक मतदान केंद्र के निकट हुए विस्फोट में पांच लोग घायल हो गए. मतदान केंद्र के निकट एक मोटरसाइकिल में बम लगाया गया था.

बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में हुए एक बम विस्फोट में कई लोग घायल हो गए. किसी संगठन ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है, हालांकि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान पहले भी कई बार एएनपी और पीपीपी एवं एमक्यूएम जैसे दूसरे धर्मनिरपेक्ष दलों को निशाना बनाता रहा है.
तालिबान के हमलों में एएनपी और एमक्यूएम के कई सदस्य एवं उम्मीदवार मारे गए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola