वाशिंगटन पर छाया प्रिंस हैरी का जादू

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:36 PM

विज्ञापन

वाशिंगटन : लास वेगास में नग्न तस्वीरों को लेकर हुए विवाद के बाद दोबारा अमेरिका आए प्रिंस हैरी को देखकर महिलाएं खुशी से चिल्लाने लगी और जमकर उनका उत्साह बढ़ाया. ब्रिटिश शाही परिवार के सदस्य हैरी यहां व्हाइट हाउस में अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा से मिलने आए थे. एक हफ्ते की अमेरिका यात्रा […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : लास वेगास में नग्न तस्वीरों को लेकर हुए विवाद के बाद दोबारा अमेरिका आए प्रिंस हैरी को देखकर महिलाएं खुशी से चिल्लाने लगी और जमकर उनका उत्साह बढ़ाया. ब्रिटिश शाही परिवार के सदस्य हैरी यहां व्हाइट हाउस में अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा से मिलने आए थे. एक हफ्ते की अमेरिका यात्रा के लिए हैरी कल वाशिंगटन पहुंचे. वह यहां ब्रिटेन और अपने धमार्थ कार्यों को बढ़ावा देने के लिए आए हैं.

अमेरिकी कैपिटोल में पहले कभी शायद ही इतनी जोर-शोर की चिल्लाहट सुनायी दी हो जितनी कल हैरी के दौरे के दौरान दिखायी दी. जब हैरी अप्रत्याशित रुप से व्हाइट हाउस में सैन्यकर्मियों की मां और दादियों के सम्मान में आयोजित एक चाय पार्टी में शामिल हुए तब उनके लिए महिलाएं और ज्यादा चिल्लायीं. मिशेल ने उपराष्ट्रपति जो बाइडेन की पत्नी जिल बिडेन के साथ मिलकर व्हाइट हाउस में पार्टी की मेजबानी की. मिशेल ने हैरी की ओर इशारा करते हुए महिलाओं से कहा, ‘आपके लिए एक चौंकाने वाली चीज है.’

इसके बाद महिलाओं और बच्चों ने खूब तालियां बजायीं और हैरी का उत्साह बढ़ाया. हैरी कल दोपहर एक विशेष उड़ान से लंदन से यहां के डुल्स अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे. इसके बाद वह एक प्रदर्शनी देखने के लिए कैपिटोल हिल गए जहां बाहर खड़े लोग उनकी हर झलक पर जोर-जोर से चिल्लाए. हैरी के साथ सीनेटर जॉन मैक्कन भी थे. मैक्केन ने हैरी की तारीफ करते हुए कहा कि हैरी आकर्षक और मजाकिया हैं. हैरी लोगों की प्रतिक्रिया देखकर खुश थे उन्होंने मजाक करते हुए कहा, ‘‘मैंने कभी भी महिलाओं की ऐसी भीड़ नहीं देखी.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola