भारत ने लंका चुनाव का स्वागत किया

Published at :25 Sep 2013 5:29 PM (IST)
विज्ञापन
भारत ने लंका चुनाव का स्वागत किया

कोलंबो : भारत ने श्रीलंका की तीन प्रांतीय परिषदों के ऐतिहासिक चुनावों का स्वागत करते हुए कहा है कि कोलंबो को 13वें संशोधन जैसे अहम मुद्दे को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय के समक्ष की गई प्रतिबद्धता को पूरा करना चाहिए. भारतीय उच्चायोग ने एक बयान में कहा, ‘‘हम उम्मीद कर रहे हैं कि श्रीलंकाई सरकार अंतरराष्ट्रीय […]

विज्ञापन

कोलंबो : भारत ने श्रीलंका की तीन प्रांतीय परिषदों के ऐतिहासिक चुनावों का स्वागत करते हुए कहा है कि कोलंबो को 13वें संशोधन जैसे अहम मुद्दे को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय के समक्ष की गई प्रतिबद्धता को पूरा करना चाहिए.

भारतीय उच्चायोग ने एक बयान में कहा, ‘‘हम उम्मीद कर रहे हैं कि श्रीलंकाई सरकार अंतरराष्ट्रीय समुदाय के समक्ष की गई दूसरी महत्वपूर्ण प्रतिबद्धताओं पर अमल करेगी. इन प्रतिबद्धताओं में 13वां संशोधन शामिल है.’’

यह बयान प्रांतीय परिषदों के चुनाव में तमिल नेशनल एलायंस (टीएनए) की शानदार जीत के कुछ दिनों बाद आया है. टीएनए ने 38 सीटों में से 30 पर कब्जा जमाया है. श्रीलंका में संविधान का 13वां संशोधन देश के उत्तरी क्षेत्रों में शक्तियों के विकेंद्रीकरण से जुड़ा है और भारत इस पर लंबे समय से जोर देता आ रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola