कीनिया आतंकी हमला : राष्ट्रपति ने आतंकी कहर की समाप्ति की घोषणा की

Published at :25 Sep 2013 6:36 AM (IST)
विज्ञापन
कीनिया आतंकी हमला :  राष्ट्रपति ने आतंकी कहर की समाप्ति की घोषणा की

अबुजा,नैरोबी : कीनिया के राष्ट्रपति ने आज कहा कि नैरोबी में शॉपिंग मॉल की अल शबाब आतंकवादियों द्वारा घेराबंदी खत्म हो गयी है. इस आतंकवादी हमले में तीन भारतीय समेत 67 लोगों की जान चली गयी. राष्ट्रपति उहुरु केन्यात्ता ने टेलीविजन पर राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि पांच हमलावर इस पूर्वी अफ्रीकी देश […]

विज्ञापन

अबुजा,नैरोबी : कीनिया के राष्ट्रपति ने आज कहा कि नैरोबी में शॉपिंग मॉल की अल शबाब आतंकवादियों द्वारा घेराबंदी खत्म हो गयी है. इस आतंकवादी हमले में तीन भारतीय समेत 67 लोगों की जान चली गयी. राष्ट्रपति उहुरु केन्यात्ता ने टेलीविजन पर राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि पांच हमलावर इस पूर्वी अफ्रीकी देश के सैनिकों के हाथों मारे गए और 11 संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं.

उन्होंने कहा, हमने हमलावरों को लज्जित और पराजित कर दिया और हमारे कार्य का यह हिस्सा पूरा हो गया. लेकिन हमारी क्षति भी बहुत बड़ी रही. उन्होंने आज से तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा करते हुए कहा कि हमले के दौरान 61 नागरिक और छह सुरक्षाकर्मी मारे गए. केन्याता ने कहा कि इस घटना में वेस्टगेट मॉल की इमारत के कुछ हिस्से ढह गए और कई शव वहां से निकाल जाने हैं. इसी बीच, एक और शव के भारतीय नागरिक का शव होने की शिनाख्तगी के बाद इस हमले में मारे गए भारतीयों की संख्या बढ़कर तीन हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola