अपने हमलावरों को गुरुद्वारा बुलाउंगा: सिख प्रोफेसर

Published at :24 Sep 2013 1:15 PM (IST)
विज्ञापन
अपने हमलावरों को गुरुद्वारा बुलाउंगा: सिख प्रोफेसर

न्यूयाक्र : बीसियों लोगों के हुजूम के हमले में घायल हो गए एक सिख प्रोफेसर ने कहा है कि वह सिख धर्म के बारे में बेहतर समझ हासिल करने के लिए हमलावरों को गुरुद्वारा आने की दावत देंगे.कोलंबिया के स्कूल ऑफ इंटरनेशनल ऐंड पब्लिक अफेयर्स के सहायक प्रोफेसर प्रभजोत सिंह ने कहा कि दूसरे धर्मों […]

विज्ञापन

न्यूयाक्र : बीसियों लोगों के हुजूम के हमले में घायल हो गए एक सिख प्रोफेसर ने कहा है कि वह सिख धर्म के बारे में बेहतर समझ हासिल करने के लिए हमलावरों को गुरुद्वारा आने की दावत देंगे.कोलंबिया के स्कूल ऑफ इंटरनेशनल ऐंड पब्लिक अफेयर्स के सहायक प्रोफेसर प्रभजोत सिंह ने कहा कि दूसरे धर्मों के बारे में जागृति फैलाने के लिए छात्रों और सामुदायिक संगठनों के साथ काम करना निहायत जरुरी है.

सिंह ने कहा, ‘‘अगर मैं अपने हमलावरों से बात कर सका तो मैं उनसे पूछूंगा कि क्या उनके कोई सवाल हैं और क्या वे जानते हैं कि वे क्या कर रहे हैं.’’उन्होंने कल एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मैं शायद उन्हें गुरुद्वारा आने की दावत दूं जहां हम प्रार्थना करते हैं.’’

उल्लेखनीय है कि शनिवार की रात को तकरीबन 20-30 लोगों के हुजूम ने सिंह पर हमला किया था और उनकी दाढ़ी नोची थी। हमलावरों ने उन्हें ‘‘ओसामा’’ और ‘‘आतंकवादी’’ भी कहा था.न्यूयार्क पुलिस विभाग ने संदिग्धों की एक वीडियो जारी की है. इसमें सिंह पर हमले से कुछ समय पूर्व 15-20 युवकों को अपनी मोटर साइकलों पर सवार दिखाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola