ब्लैकबेरी को खरीदेगा फायरफैक्स

टोरंटो : नोकिया के बाद ब्लैकबेरी भी बिकने को तैयार है. ब्लैकबेरी के सबसे बड़े शेयरधारक फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग लिमिटेड के नेतृत्व में कंपनियों का एक दल 4.7 अरब डॉलर यानी करीब 300 अरब रूपए में ब्लैकबेरी को खरीद सकता है.ब्लैकबेरी की सबसे बड़ी शेयर होल्डर कनाडा की कंपनी फेयरफैक्स है, जिसके पास 10 फीसदी […]
टोरंटो : नोकिया के बाद ब्लैकबेरी भी बिकने को तैयार है. ब्लैकबेरी के सबसे बड़े शेयरधारक फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग लिमिटेड के नेतृत्व में कंपनियों का एक दल 4.7 अरब डॉलर यानी करीब 300 अरब रूपए में ब्लैकबेरी को खरीद सकता है.ब्लैकबेरी की सबसे बड़ी शेयर होल्डर कनाडा की कंपनी फेयरफैक्स है, जिसके पास 10 फीसदी शेयर हैं. फेयरफैक्स फाइनैंशल होल्डिंग्स के सीईओ भारतीय मूल के प्रेम वत्स हैं. फेयरफैक्स की अगुआई कंपनियों के एक ग्रुप ने हर शेयर के लिए 9 डॉलर की पेशकश की है.
ब्लैकबेरी ने कहा है कि वह फेयरफैक्स से बातचीत जारी रखेगी लेकिन दूसरे विकल्पों के लिए भी रास्ता खुला है. सारी जानकारी मिलने के बाद 4 नवंबर को इस बारे में ऐलान होने की उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










