चीन में वॉशिंग मशीन में दो बच्चियां मृत मिलीं

Published at :24 Sep 2013 10:57 AM (IST)
विज्ञापन
चीन में वॉशिंग मशीन में दो बच्चियां मृत मिलीं

बीजिंग : दक्षिणपूर्वी चीन में एक घर में वाशिंग मशीन के अंदर दो बच्चियां मृत मिलीं.पुलिस ने बताया कि दोनों की उम्र 2 और 3 साल थी और दोनों बहनें थीं. गत सप्ताहांत जियांशी प्रांत के जिनजियान काउंटी के कियोशे टाउनशिप में स्थित अपने घर में खेलते समय दोनों बच्चियां दुर्घटनावश वॉशिंग मशीन में घुस […]

विज्ञापन

बीजिंग : दक्षिणपूर्वी चीन में एक घर में वाशिंग मशीन के अंदर दो बच्चियां मृत मिलीं.पुलिस ने बताया कि दोनों की उम्र 2 और 3 साल थी और दोनों बहनें थीं. गत सप्ताहांत जियांशी प्रांत के जिनजियान काउंटी के कियोशे टाउनशिप में स्थित अपने घर में खेलते समय दोनों बच्चियां दुर्घटनावश वॉशिंग मशीन में घुस गयीं.उनकी मां उस समय खाना पका रही थी और पिता गाना सुन रहे थे. इस दंपति का एक साल का बेटा भी उस समय घर में था.

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की एक रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने कहा कि बच्चियों की मौत दम घुटने से हुई. पुलिस ने किसी तरह की साजिश की बात से इनकार किया है.पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. वॉशिंग मशीन की निर्माता कंपनी हायर ने एक बयान जारी कर कहा कि कंपनी के विशेषज्ञ जांच में मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola