सभी देशों को बंधुआ मजदूरी के खिलाफ प्रोटोकॉल का अनुमोदन करना चाहिए: सत्यार्थी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jun 2015 2:01 AM (IST)
विज्ञापन

जिनेवा: नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने आज सभी देशों से बंधुआ मजदूरी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) के एक प्रोटोकॉल का अनुमोदन करने और सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) में बाल दासता के उन्मूलन का लक्ष्य शामिल करने की अपील की. सत्यार्थी ने अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन (आईएलसी) के 104वें सत्र में कहा, ‘‘बंधुआ मजदूरी […]
विज्ञापन
जिनेवा: नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने आज सभी देशों से बंधुआ मजदूरी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) के एक प्रोटोकॉल का अनुमोदन करने और सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) में बाल दासता के उन्मूलन का लक्ष्य शामिल करने की अपील की.
सत्यार्थी ने अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन (आईएलसी) के 104वें सत्र में कहा, ‘‘बंधुआ मजदूरी प्रोटोकॉल का अनुमोदन करना होगा और हर एक देश को इसका कार्यान्वयन करना होगा तथा मैं इसकी अपील करता हूं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह मानव तस्करी एवं बंधुआ मजदूरी को रोकने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. मैं संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों से यह अपील भी करता हूं कि हम एसडीजी में बाल दासता के उन्मूलन की अनदेखी नहीं कर सकते.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




