पाकिस्तान में 49कैदियों को उच्च सुरक्षा वाले जेल में स्थानांतरित किया गया

Published at :23 Sep 2013 3:15 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान में 49कैदियों को उच्च सुरक्षा वाले जेल में स्थानांतरित किया गया

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने कुछ बड़े आतंकी मामलों में कथित रुप से शामिल पांच अमेरिकी नागरिकों सहित 49 कैदियों को उच्च सुरक्षा वाले फैसलाबाद केंद्रीय कारागार में स्थानांतरित किया है. पाकिस्तानी दैनिक ‘द डाउन’ में आज प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, रावलपिंडी के अदियाला जेल से फैसलाबाद जेल स्थानांतरित किए गए ये 49 कैदी विभिन्न आतंकी […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने कुछ बड़े आतंकी मामलों में कथित रुप से शामिल पांच अमेरिकी नागरिकों सहित 49 कैदियों को उच्च सुरक्षा वाले फैसलाबाद केंद्रीय कारागार में स्थानांतरित किया है.

पाकिस्तानी दैनिक ‘द डाउन’ में आज प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, रावलपिंडी के अदियाला जेल से फैसलाबाद जेल स्थानांतरित किए गए ये 49 कैदी विभिन्न आतंकी हमलों में शामिल थे. इन कैदियों में जनरल (सेवानिवृत) परवेज मुशर्रफ और पूर्व प्रधानमंत्री शौकत अजीज पर हुए हमलों में कथित रुप से शामिल आतंकी भी हैं.इस रिपोर्ट में बताया कि रावलपिंडी स्थित सेना मुख्यालय पर अक्टूबर 2009 में हुए घातक हमले में दोषी करार दिए गए आतंकी डॉ. उस्मान को भी फैसलाबाद स्थानांतरित किया गया है.

इसके अलावा सरगोधा एयर बेस पर हुए हमले में कथित रुप से शामिल पांच अमेरिकी नागरिकों को भी स्थानांतरित किया गया. दिसंबर 2009 में पाकिस्तानी कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने सरगोधा में एक छापे के दौरान इन्हें गिरफ्तार किया था. फैसलाबाद जेल के अधिकारियों ने बताया कि इन 49 कैदियों को उच्च सुरक्षा वाले बैरकों में रखा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola