पाक ड्रोन हमले में 6 आतंकी ढेर

Published at :22 Sep 2013 7:50 PM (IST)
विज्ञापन
पाक ड्रोन हमले में 6 आतंकी ढेर

पेशावर : पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर हिस्से में आज किए गए अमेरिकी ड्रोन हमले में कम से कम छह आतंकवादी मारे गए और चार अन्य घायल हो गए. सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी वजीरिस्तान एजेंसी के शवाल इलाके में दो परिसरों को निशाना बनाकर ड्रोन के जरिए चार मिसाइलें दागी गईं. खबरों में कहा गया […]

विज्ञापन

पेशावर : पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर हिस्से में आज किए गए अमेरिकी ड्रोन हमले में कम से कम छह आतंकवादी मारे गए और चार अन्य घायल हो गए. सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी वजीरिस्तान एजेंसी के शवाल इलाके में दो परिसरों को निशाना बनाकर ड्रोन के जरिए चार मिसाइलें दागी गईं.

खबरों में कहा गया है कि हमले में मारे गए आतंकवादी विदेशी मूल के थे. पाकिस्तानी सरकार के बार बार विरोध जताने के बावजूद अमेरिका ने पाकिस्तान में ड्रोन हमले नहीं रोके हैं. पाकिस्तान इन हमलों को अपनी संप्रभुता का हनन करार देता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola