पाक गिरजाघर पर हमले में मरने वालों की संख्या 83 हुई

पेशावर : पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में एक ऐतिहासिक गिरजाघर पर हुए दोहरे आत्मघाती हमले में मरने वालों की संख्या आज बढ़कर 83 हो गई है.पेशावर शहर के कोहाटी गेट इलाके में ऑल सेंट्स चर्च पर हुए हमले को देश में ईसाई अल्पसंख्यक समुदाय पर अब तक का सर्वाधिक भीषण हमला माना जा रहा है. आत्मघाती हमलावरों […]
पेशावर : पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में एक ऐतिहासिक गिरजाघर पर हुए दोहरे आत्मघाती हमले में मरने वालों की संख्या आज बढ़कर 83 हो गई है.
मारे गए लोगों में पेशावर छावनी इलाके में स्थित गवर्नमेंट हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक विलियम गुलाम, उनके बेटे टोनी और बेटी मारियाब शामिल हैं. प्रधानाध्यापक की पत्नी हमले में घायल हो गईं.
एक ही परिवार के पांच लोग मारे गए हैं. मारे गए लोगों में अधिकांश की अंत्येष्टि कर दी गई और करीब 145 लोगों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. हमले की जांच के लिए एक जांच समिति गठित की गयी है. खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस महानिरीक्षक अहसन गनी का तबादला कर दिया गया और उनके स्थान पर नसीर दुर्रानी को लाया गया है. गिरजाघर पर हमले की एक शुरुआती रिपोर्ट में बताया गया है कि आत्मघाती हमलावर 20 से 25 वर्ष आयु वर्ग के थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










