इराक में अंतिम संस्कार के दौरान हिंसा में 69 लोगों की मौत

बगदाद: बगदाद में शनिवार को एक अंतिम संस्कार के दौरान किये गये आत्मघाती बम हमले में कम से कम 57 लोगों की मौत हो गयी. इराक में हुये एक अन्य घटना में 10 सुरक्षाकर्मियों सहित 12 अन्य लोग मारे गये. इस साल हिंसा में यह नवीनतम बढ़ोतरी है और अधिकारी इससे मुकाबला करने में नाकाम […]
बगदाद: बगदाद में शनिवार को एक अंतिम संस्कार के दौरान किये गये आत्मघाती बम हमले में कम से कम 57 लोगों की मौत हो गयी. इराक में हुये एक अन्य घटना में 10 सुरक्षाकर्मियों सहित 12 अन्य लोग मारे गये.
इस साल हिंसा में यह नवीनतम बढ़ोतरी है और अधिकारी इससे मुकाबला करने में नाकाम रहे हैं. वर्ष 2008 के बाद से देश में सबसे ज्यादा अशांति रही है. पुलिस ने बताया कि इस हमले में 57 लोगों की मौत हुई और 120 से अधिक घायल हुए. एक बम हमलावर विस्फोटकों से भरी कार टेंट के पास ले गया और जोरदार धमाका किया. दूसरे आत्मघाती हमलावर ने समीप में विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया.
उससे महज कुछ घंटे पहले बेजी शहर में पुलिस मुख्यालय पर उग्रवादियों के आत्मघाती हमले में सात पुलिसकर्मी मारे गए थे और 21 अन्य घायल हुए थे. एक अन्य घटना में हिंसा में मोसुल के समीप एक गांव में बंदूकधारियों ने जेल के दो सुरक्षाकर्मी की गोली मार कर हत्या कर दी. मोसुल ही में दो सैनिक बम विस्फोट में मारे गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










