सीरियाई विपक्ष ने की अलकायदा आतंकियों की निन्दा

बेरुत : सीरिया के पश्चिम समर्थित मुख्य विपक्षी समूह ने आगाह किया है कि विद्रोही आंदोलन में बढ़ रहे अलकायदा आतंकवादियों के प्रभाव की वजह से स्वतंत्र सीरिया के लिए इसके संघर्ष का महत्व कम हो रहा है.यह चेतावनी कल ऐसे समय आई जब तुर्की की सीमा के नजदीक एक संघर्षविराम समझौते के चलते मुख्यधारा […]
बेरुत : सीरिया के पश्चिम समर्थित मुख्य विपक्षी समूह ने आगाह किया है कि विद्रोही आंदोलन में बढ़ रहे अलकायदा आतंकवादियों के प्रभाव की वजह से स्वतंत्र सीरिया के लिए इसके संघर्ष का महत्व कम हो रहा है.यह चेतावनी कल ऐसे समय आई जब तुर्की की सीमा के नजदीक एक संघर्षविराम समझौते के चलते मुख्यधारा के विद्रोहियों और अलकायदा आतंकियों के बीच लड़ाई बंद हो गई. लड़ाई के दौरान जेहादियों ने एजाज शहर पर कब्जा कर लिया था.
राष्ट्रपति बशर अल असद के शासन के खात्मे की मांग कर रहे बलों के बीच हाल के महीनों में भीषण लड़ाई शुरु हुई जिससे विपक्ष के आंदोलन में और बिखराव का खतरा पैदा हो गया.
सीरिया में अलकायदा के आतंकी युद्धक्षेत्र में अत्यंत प्रभावशाली बल हैं जो विद्रोहियों की फ्री सीरियन आर्मी के साथ असद शासन के खिलाफ लड़ रहे हैं. लेकिन इन दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर ही बंदूकें तान दीं और ये एक-दूसरे के लोगों को मारने लगे. इससे उत्तरी और पूर्वी सीरिया में युद्ध के भीतर ही युद्ध जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई. इसमें दोनों पक्षों के सैकड़ों लागे मारे गए.
कार्यकर्ताओं और विपक्षी समूहों ने कहा कि गुरुवार को जेहादी संगठन आईएसआईएल और फ्री सीरियन आर्मी के बीच एजाज में तत्काल संघर्षविराम पर सहमति बन गई.ब्रिटेन आधारित सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के अनुसार दोनों पक्ष बंदी बनाए गए एक-दूसरे के सदस्यों को छोड़ने पर भी सहमत हो गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










