मोदी ने बांग्लादेश को दी दो अरब डॉलर की सहायता, घुसपैठ, जाली नोट व मानव तस्करी रोकने को कहा

ढाकाः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बांग्लादेश दौरे के पहले दिन बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ एक साझा बयान जारी किया. साझा बयान में मोदी ने कहा कि भारत-बांग्लादेश केवल पडोसी ही नहीं है बल्कि दोनों देशों के बीच भावनात्मक लगाव भी रहा है. उन्होंने कहा कि हम ऐसे मुकाम पर पहुंचे हैं […]
ढाकाः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बांग्लादेश दौरे के पहले दिन बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ एक साझा बयान जारी किया. साझा बयान में मोदी ने कहा कि भारत-बांग्लादेश केवल पडोसी ही नहीं है बल्कि दोनों देशों के बीच भावनात्मक लगाव भी रहा है. उन्होंने कहा कि हम ऐसे मुकाम पर पहुंचे हैं जहां बांग्लादेश के साथ अपने संबंधों में बडे अवसर हैं.
मोदी ने बयान में बांग्लादेश को दो अरब डॉलर की ऋण सुविधा देने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि भारत में राज्य सरकारों के सहयोग से हम तीस्ता नदी जल बंटवारे पर एक निष्पक्ष समाधान तक पहुंच सकते हैं. उन्होंने साथ ही हसीना से कहा कि यहां से मानव तस्करी, घुसपैठ और जाली नोट का मामला रुकना चाहिए.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत के निवेश से बांग्लादेश को फायदा होगा. उन्होंने शानदार स्वागत के लिए शुक्रिया किया. मोदी ने कहा कि धर्म, संस्कृति और क्रिकेट हमें जोड़ते हैं.
वहीं, बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि बांग्लादेश की आजादी में भारत के योगदान को नहीं भुलाया जा सकता है. इससे पहले दोनों देशों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत हुई. इस बातचीत से पहले नरेंद्र मोदी और शेख हसीना ने एक बैठक की.
इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बांग्लादेश की पहली यात्रा के दौरान भारत और बांग्लादेश ने एक ऐतिहासिक समझौते पर मुहर लगाई, जिससे कुछ क्षेत्रों के आदान प्रदान के जरिये 41 वर्ष पुराने भूमि सीमा विवाद का निपटारा हो सकेगा और द्विपक्षीय संबंधों में एक महत्वपूर्ण अड़चन को दूर किया जा सकेगा. इसके तहत दोनों देशों के बीच 161 एनक्लेवों का आदान प्रदान किया गया है. बांग्लादेश को 111 सीमाई एनक्लेव हस्तांतरित किये गए, जबकि 51 एनक्लेव भारत का हिस्सा बनेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




