पीएम मोदी की रैली से पहले रणक्षेत्र बना जगदल, BJP-TMC समर्थकों के बीच जमकर चले ईंट-पत्थर, देखें देर रात की तस्वीरे

Published by :Mithilesh Jha
Published at :27 Apr 2026 1:58 AM (IST)
विज्ञापन
Jagatdal Police Station Violence West Bengal Election 2026 News

थाने के बाहर तनावपूर्ण माहौल और वहां तैनात पुलिसकर्मी. इनसेट में फेंके गये ईंट.

Jagatdal Police Station Violence: जगदल थाने के सामने भाजपा और तृणमूल समर्थकों के बीच ईंट-पत्थर चले. भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि उसने अर्जुन सिंह पर हमला किया है. पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं. पीएम मोदी की रैली से पहले बैरकपुर में भारी तनाव. देर रात की तस्वीरें यहां देखें.

विज्ञापन

Jagatdal Police Station Violence| बैरकपुर/जगदल, मनोरंजन सिंह : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले बैरकपुर औद्योगिक क्षेत्र में भारी तनाव है. सोमवार को जगदल के जलेबी माठ (मैदान) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेगा रैली से ठीक पहले रविवार देर रात जगदल थाने के सामने भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (TMC) समर्थकों की भिड़ंत हो गयी.

भीड़ ने एक व्यक्ति को घेरकर बुरी तरह से पीटा. पुलिस ने उसे बचाने की कोशिश तक नहीं की.

बैरकपुर के पूर्व सांसद पर हमले का आरोप

दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. दोनों राजनीतिक दलों के समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर जमकर ईंट-पत्थर बरसाये. आरोप है कि इस हिंसक झड़प में बैरकपुर के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह पर भी हमला किया गया. इलाके में तनाव इतना बढ़ गया है कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में केंद्रीय बलों को मोर्चा संभालना पड़ा.

चेहरे पर गमछा बांधकर इस शख्स ने ईंट फेंककर हमला किया.
वायरल वीडियो में एक व्यक्ति ने इतनी बड़ी ईंट से हमला कर दिया.

थाने के सामने ही मचा तांडव, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह पूरी घटना जगदल थाने के ठीक सामने हुई. भाजपा का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में ही तृणमूल समर्थकों ने गुंडागर्दी की. जगदल से भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार ने कहा कि वे और पूर्व सांसद अर्जुन सिंह जब समर्थकों के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे, तभी अधिकारी थाना छोड़कर चले गये. इसके बाद तृणमूल के गुंडे आये और भाजपा समर्थकों पर हमला बोल दिया.

थाना परिसर में ही टीएमसी और भाजपा समर्थकों की हो गयी भिड़ंत.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ममता बनर्जी की ‘दास’ बन चुकी है पुलिस : राजेश

राजेश कुमार ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ममता बनर्जी की ‘दास’ बन चुकी है. साजिश के तहत केंद्रीय बलों को पहले ही थाने से हटा दिया गया था, ताकि टीएमसी के लोग हमला कर सकें.

हंगामे के बाद थाने के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी.

Jagatdal Police Station Violence: अर्जुन सिंह पर हमले से भड़का आक्रोश

मारपीट के दौरान पूर्व सांसद अर्जुन सिंह को निशाना बनाने की कोशिश की गयी. भाजपा समर्थकों ने आरोप लगाया कि टीएमसी के बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से उन पर हमला किया. बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी पलटवार किया. घटना के बाद बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाले इस पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

इसे भी पढ़ें : वोट से पहले भांगड़ में TMC कार्यकर्ता के घर मिले 100 देसी बम, आयोग ने पुलिस को दी कड़ी चेतावनी

TMC का पलटवार- UP से आये गुंडों ने मचाया आतंक

भाटपाड़ा से टीएमसी प्रत्याशी अमित गुप्ता ने भाजपा के आरोपों को सिरे से खारिज करते दावा किया कि अर्जुन सिंह के लोगों ने उनके समर्थकों की पिटाई की. जब वे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने थाने पहुंचे, तो उन पर हमला किया गया. टीएमसी ने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश से गुंडों को लायी है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव के लिए सुरक्षा कवच तैयार, CAPF का पहरा, 100 मीटर के घेरे में ‘नो एंट्री’, चप्पे-चप्पे पर CCTV

भारी सुरक्षा के बीच आज पीएम मोदी की सभा

तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए जगदल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. जलेबी मैदान, जहां प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा होनी है, वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. केंद्रीय बलों की टुकड़ियों को तैनात कर दिया गया है. प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती आज की रैली को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना और 29 अप्रैल को होने वाले मतदान के दौरान हिंसा को रोकना है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग से पहले डायमंड हार्बर में मतदाताओं को धमकाने का वीडियो वायरल होते ही एक्शन में इलेक्शन कमीशन

ममता बनर्जी सरकार पर राहुल गांधी का हमला- बंगाल में लोकतंत्र नहीं, TMC के आतंक का राज, हिंसा के आगे नहीं झुकेगी कांग्रेस

बनगांव में गरजे पीएम मोदी- घुसपैठिये दूसरे चरण से पहले बंगाल छोड़ दें, नहीं तो अंजाम बुरा होगा, मतुआ समाज को दी नागरिकता की गारंटी

बंगाल में वोटिंग से पहले नोआपाड़ा थाना में धमाका, घरों में गिरे स्प्लिंटर, मचा हड़कंप

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola