आर्थिक संबंधों में मजबूती की रुपरेखा तैयार करेंगे ओबामा- मनमोहन

Published at :21 Sep 2013 12:01 PM (IST)
विज्ञापन
आर्थिक संबंधों में मजबूती की रुपरेखा तैयार करेंगे ओबामा- मनमोहन

वाशिंगटन : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा आगामी 27 सितंबर को होने वाली अपनी बैठक में द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करने के अलावा आर्थिक संबंधों में मजबूती की रुपरेखा भी तैयार करेंगे. ओबामा और मनमोहन की आगामी शुक्रवार को होने वाली बैठक की पुष्टि करते हुए व्हाइट हाउस ने एक […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा आगामी 27 सितंबर को होने वाली अपनी बैठक में द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करने के अलावा आर्थिक संबंधों में मजबूती की रुपरेखा भी तैयार करेंगे.

ओबामा और मनमोहन की आगामी शुक्रवार को होने वाली बैठक की पुष्टि करते हुए व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा, यह (बैठक) क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थायित्व में भारत की भूमिका के महत्व को दर्शाएगी और दोनों ही नेताओं को व्यापार, निवेश तथा विकास सहयोग बढ़ाने की रुपरेखा तैयार करने का अवसर प्रदान करेगी. व्हाइट हाउस ने कहा, शुक्रवार को राष्ट्रपति भारत के प्रधानमंत्री सिंह का व्हाइट हाउस में द्विपक्षीय बैठक के लिए स्वागत करेंगे. इससे पहले सिंह 2009 में वाशिंगटन आये थे और राष्ट्रपति ओबामा 2010 में भारत गये थे.

मनमोहन की ओबामा के साथ यह तीसरी वार्ता होगी. वह नवंबर 2009 में अमेरिका आए थे और राष्ट्रपति ओबामा 2010 में भारत गए थे. इसके अलावा दोनों के बीच बहुपक्षीय बैठकों में कई बार मुलाकात हो चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola