श्रीलंका के तमिल बहुल उत्तरी क्षेत्र में ऐतिहासिक चुनाव

कोलंबो : श्रीलंका के तमिल बहुल उत्तरी प्रांत में एक प्रशासनिक परिषद के निर्वाचन के लिए आज मतदान शुरु हो गया. लिटटे और सेना के बीच लड़ाई के केंद्र रहे इस क्षेत्र में 25 साल के अंतराल में यह पहला चुनाव है जो सेना से लिट्टे की हार के चार साल बाद हो रहा है.साल […]
कोलंबो : श्रीलंका के तमिल बहुल उत्तरी प्रांत में एक प्रशासनिक परिषद के निर्वाचन के लिए आज मतदान शुरु हो गया. लिटटे और सेना के बीच लड़ाई के केंद्र रहे इस क्षेत्र में 25 साल के अंतराल में यह पहला चुनाव है जो सेना से लिट्टे की हार के चार साल बाद हो रहा है.साल 2009 में लिट्टे को मिली हार तक यह क्षेत्र इसी विद्रोही संगठन के प्रभाव में था और युद्धकाल के बाद यह पहला प्रांतीय प्रशासनिक चुनाव है.
इसके लिए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 850 मत केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान आरंभ हुआ. चुनाव पर्यवेक्षकों ने कहा कि सैनिक और पुलिसकर्मी सड़कों पर गश्त कर रहे हैं.
प्रांत में दो हजार से अधिक स्थानीय और विदेशी चुनाव पर्यवेक्षक तैनात हैं जहां करीब 7,15000 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. चुनाव में पांच साल के लिए 36 सदस्यीय उत्तर प्रांतीय परिषद निर्वाचित की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










