अंकारा पुलिस मुख्यालय पर रॉकेट से हमला

Published at :21 Sep 2013 11:20 AM (IST)
विज्ञापन
अंकारा पुलिस मुख्यालय पर रॉकेट से हमला

अंकारा : तुर्की की राजधानी अंकारा स्थित पुलिस मुख्यालय पर दो रॉकेटों से हमला किया गया, लेकिन इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है.देश के गृहमंत्री मुअम्मर गुलेर ने कहा कि दिकमेन उपनगर स्थित पुलिस मुख्यालय पर कल दो रॉकेट दागे गए.उन्होंने बताया कि एक अन्य रॉकेट निष्क्रिय रह गया जो पास के एक बगीचे में […]

विज्ञापन

अंकारा : तुर्की की राजधानी अंकारा स्थित पुलिस मुख्यालय पर दो रॉकेटों से हमला किया गया, लेकिन इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है.देश के गृहमंत्री मुअम्मर गुलेर ने कहा कि दिकमेन उपनगर स्थित पुलिस मुख्यालय पर कल दो रॉकेट दागे गए.उन्होंने बताया कि एक अन्य रॉकेट निष्क्रिय रह गया जो पास के एक बगीचे में पड़ा मिला.दोगान एजेंसी के अनुसार पुलिस ने हमले के जिम्मेदार लोगों की तलाश शुरु कर दी है और उसने सड़कों पर अवरोधक लगा दिए हैं.

गुलेर ने इस बात का कोई संकेत नहीं दिया कि हमले के पीछे कौन लोग हो सकते हैं, लेकिन मीडिया की खबरों में सशस्त्र समूह रिवोल्यूशनरी पीपुल्स लिबरेशन पार्टी फ्रंट पर आरोप लगाया गया है.गत मार्च में इस संगठन ने न्याय मंत्रलय और सत्तारुढ़ पार्टी की इमारतों पर रॉकेट और ग्रेनेड हमलों की जिम्मेदारी ली थी.संगठन ने अंकारा स्थित अमेरिकी दूतावास पर एक फरवरी को हुए आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी भी ली थी जिसमें तुर्की का एक सुरक्षाकर्मी मारा गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola