गरीबी की वजह से चार बहनों ने कर ली आत्महत्या

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के लोधरन जिले में चार बहनों के गरीबी की वजह से विवाह नहीं होने के कारण आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. इनकी पांचवी बहन 24 वर्षीय प्रवीण ने भी नहर में छलांग लगाई थी लेकिन उसे स्थानीय लोगों द्वारा बचा लिया गया. मरने वालों में मुनिरा, जेनत, […]
इस्लामाबाद : पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के लोधरन जिले में चार बहनों के गरीबी की वजह से विवाह नहीं होने के कारण आत्महत्या करने का मामला सामने आया है.
इनकी पांचवी बहन 24 वर्षीय प्रवीण ने भी नहर में छलांग लगाई थी लेकिन उसे स्थानीय लोगों द्वारा बचा लिया गया. मरने वालों में मुनिरा, जेनत, नाजिया और फैजा जिनकी उम्र 23 से 35 वर्ष के बीच थी शामिल हैं.
गरीब किसान बशीर की बेटियां कथित रूप से शादी नहीं होने की वजह से निराश थीं. बशीर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि विवाह में देरी और अत्याधिक गरीबी ने मेरी बेटियों को ऐसा कदम उठाने के लिए मजबूर कर दिया. बशीर के मुताबिक उसने अपनी सारी जमा-पूंजी अपनी दो दूसरी बेटियों की शादी में खर्च कर दिया. बशीर के मुताबिक उसकी मुसीबत की वजह उसकी ज्यादा बेटियां थीं. बशीर ने रोते हुए कहा कि किसी भी शख्स को ज्यादा बच्चे पैदा नहीं करना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










