पाकिस्तान ने 11 प्रतिशत बढ़ाया अपना रक्षा बजट

Published at :06 Jun 2015 8:25 AM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान ने 11 प्रतिशत बढ़ाया अपना रक्षा बजट

इस्लामाबादः पाकिस्तान सरकार ने अपने रक्षा बजट में 80 अरब रूपये का इजाफा किया है. इससे पहले पाकिस्तान का रक्षा बजट 700 अरब रुपये का था जो अब बढ़कर 780 अरब का हो गया. पिछले साल की तुलना में यह 11 प्रतिशत अधिक है. पाकिस्तान की रक्षा बजट में बढोत्तरी का कारण उत्तर पश्चिम में […]

विज्ञापन

इस्लामाबादः पाकिस्तान सरकार ने अपने रक्षा बजट में 80 अरब रूपये का इजाफा किया है. इससे पहले पाकिस्तान का रक्षा बजट 700 अरब रुपये का था जो अब बढ़कर 780 अरब का हो गया. पिछले साल की तुलना में यह 11 प्रतिशत अधिक है. पाकिस्तान की रक्षा बजट में बढोत्तरी का कारण उत्तर पश्चिम में तालिबान से जारी संघर्ष को माना जा रहा है.

पाकिस्तान में रक्षा बजट में हुई बढोत्तरी को भारत भी दूसरे नजरिये से देख रहा है. पाकिस्तान अपनी सेना को मजबूत करने और दूसरे देशों से अत्याधुनिक हथियार खरीदने की तरफ विशेष ध्यान दे रहा है. पाकिस्तान की बढ़ती सैन्य शक्ति भारत के लिए भी चिंता का विषय है. वित्त मंत्री इशाक दार ने 2015-16 का बजट पेश किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola