अमेरिकी सरकार का कंप्यूटर हैक, शक की सुई चीन की ओर

Published at :05 Jun 2015 4:05 PM (IST)
विज्ञापन
अमेरिकी सरकार का कंप्यूटर हैक, शक की सुई चीन की ओर

वाशिंगटन: दुनिया का सबसे मजूबत कंप्यूटर नेटवर्क भी हैकरों से सुरिक्षत नहीं है. अमेरिकी सरकार के कंप्यूटरों को हैक कर हैकरों द्वारा उससे संघीय सरकार के 40 लाख पूर्व और वर्तमान कर्मचारियों के बारे में जानकारी प्राप्त करने की आशंका है. हैकरों के चीनी सैन्य सेवा से संबंधित होने की संभावना व्यक्त की जा रही […]

विज्ञापन

वाशिंगटन: दुनिया का सबसे मजूबत कंप्यूटर नेटवर्क भी हैकरों से सुरिक्षत नहीं है. अमेरिकी सरकार के कंप्यूटरों को हैक कर हैकरों द्वारा उससे संघीय सरकार के 40 लाख पूर्व और वर्तमान कर्मचारियों के बारे में जानकारी प्राप्त करने की आशंका है. हैकरों के चीनी सैन्य सेवा से संबंधित होने की संभावना व्यक्त की जा रही है.

अमेरिका के कार्मिक प्रबंधन कार्यालय ने एक बयान जारी कर बताया कि यह साइबर सुरक्षा से संबंधित घटना है. इससे पूर्व और वर्तमान संघीय कर्मचारियों की व्यक्तिगत जानकारी सहित व्यक्तिगत आंकडें प्रभावित हुए है.

अमेरिका के फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन ने एक बयान में बताया कि हम सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के सभी संभावित खतरों को गंभीरता से लेते हैं. हम इसकी जांच करेंगे और इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को सामने लाएंगे.

खुफिया मामलों के सीनेट चयन समिति के सदस्य और सांसद मार्क वार्नर ने बताया कि साइबर हमले हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा और हमारी अर्थव्यवस्था को गंभीर चुनौती (खतरा) पेश कर रहे हैं लोगों की व्यक्तिगत जानकारी चुराने की इस तरह की बढती घटनाओं को हम बर्दाश्त नहीं कर सकते.

हालांकि सरकार की ओर से ऐसा कोई बयान नहीं आया है कि हैकिंग के पीछे किसका हाथ है. वहां के मीडिया संगठनों के मुताबिक जांचकर्ताओं को लगता है कि इसमें चीनी सेना का हाथ है.

गौरतलब है कि इसके पहले हाल ही में चीनी हैकरों ने अमेरिका के कंप्यूटरों को हैक करने की कोशिश की, जिसे समय रहते नाकाम कर दिया गया. लेकिन सेना अपने कंप्यूटरों को चीनी हैकिंग से नहीं बचा पायी. यूरोप और अमेरिका तक हैकरों से परेशान हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola