महारानी के मौत की अफवाह फैलाने वाले बीबीसी पत्रकार के खिलाफ होगी जांच

Published at :05 Jun 2015 10:06 AM (IST)
विज्ञापन
महारानी के मौत की अफवाह फैलाने वाले बीबीसी पत्रकार के खिलाफ होगी जांच

लंदन : ब्रिटेन में बीबीसी के उस पत्रकार के खिलाफ जांच होगी जिसने ब्रिटेन के महारानी की मौत की अफवाह फैलायी थी. बीबीसी उर्दू सेवा की संवाददाता अहमन ख्वाजा ने ट्वीट किया था कि महारानी एलिजाबेथ का निधन हो गया है. हालांकि इस घटना के बाद उसने माफी भी मांगी थी और वास्तविक ट्वीट डिलीट […]

विज्ञापन

लंदन : ब्रिटेन में बीबीसी के उस पत्रकार के खिलाफ जांच होगी जिसने ब्रिटेन के महारानी की मौत की अफवाह फैलायी थी. बीबीसी उर्दू सेवा की संवाददाता अहमन ख्वाजा ने ट्वीट किया था कि महारानी एलिजाबेथ का निधन हो गया है. हालांकि इस घटना के बाद उसने माफी भी मांगी थी और वास्तविक ट्वीट डिलीट कर दिया था. अपने उस विवादास्पद ट्वीट को बीबीसी के पत्रकार ने ‘गलत अलार्म ‘करार दिया था. बीबीसी के एक प्रवक्ता ने हफिंगन पोस्ट से कहा कि यह जांच बीबीसी की अनुशासात्मक प्रक्रिया का हिस्सा है.

इस घटना के बाद से अफवाह इतनी तेजी से फैली कि बकिंगम पैलेस को भी बयान जारी कर ब्रिटीश जनता को बताना पड़ा कि महारानी अभी स्वस्थ है. महारानी उस दिन अस्पताल में जांच के लिए गयी थी. जिससे अफवाह को और ज्यादा हवा मिली.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola