अमेरिका में राष्ट्रपति पद की दावेदारी पर 24 जून को बड़ी घोषणा करेंगे बॉबी जिंदल

Published at :03 Jun 2015 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका में राष्ट्रपति पद की दावेदारी पर 24 जून को बड़ी घोषणा करेंगे बॉबी जिंदल

वाशिंगटन : भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक और लूसियाना प्रांत के गवर्नर बॉबी जिंदल 24 जून को वर्ष 2016 के राष्ट्रपति चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से नामांकन के लिए अभियान की अपनी योजना के बारे में ह्यह्यबडी घोषणाह्णह्ण करेंगे. 43 वर्षीय जिंदल अमेरिका के प्रमुख राज्यों का कई बार दौरा कर चुके हैं […]

विज्ञापन
वाशिंगटन : भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक और लूसियाना प्रांत के गवर्नर बॉबी जिंदल 24 जून को वर्ष 2016 के राष्ट्रपति चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से नामांकन के लिए अभियान की अपनी योजना के बारे में ह्यह्यबडी घोषणाह्णह्ण करेंगे.
43 वर्षीय जिंदल अमेरिका के प्रमुख राज्यों का कई बार दौरा कर चुके हैं और उन्होंने पिछले महीने राष्ट्रपति पद से जुडी खोज समिति शुरु की थी. जिंदल कह चुके हैं कि वह 11 जून को लूसियाना का विधानमंडल सत्र पूरा होने के बाद वर्ष 2016 की अपनी योजना के बारे में बताएंगे.
सीएनएन ने जिंदल के करीबी के हवाले से कहा कि जिंदल जीओपी नामांकन की अपनी योजना की घोषणा कर सकते हैं. खबर में कहा गया कि लूसियाना के गवर्नर 24 जून को न्यू ओरलियान्स में एक कार्यक्रम में अपने इरादे जाहिर करेंगे.
अगर जिंदल राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवारी की तरफ आगे बढने की घोषणा करते हैं तो वह अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव की दौड में शामिल होने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी नागरिक होंगे. इससे वह रिपब्लिकन पार्टी में राष्ट्रपति बनने के महत्वाकांक्षियों की सूची में शामिल हो जाएंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola