उज्बेकिस्तान को भारत से जोड़ता है नमस्ते हिंदुस्तान

Published at :18 Sep 2013 3:07 PM (IST)
विज्ञापन
उज्बेकिस्तान को भारत से जोड़ता  है नमस्ते हिंदुस्तान

ताशकंद : उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद से भारत पर प्रसारित होने वाला अख्मदजान कासीमोव का विशेष रेडियो कार्यक्रम नमस्ते हिंदुस्तान अब 15 वर्ष पूरे करने जा रहा है. योशलार रेडियो पर सप्ताह में दो बार प्रसारित होने वाला 50 मिनट का यह कार्यक्रम भारतीय रीति रिवाज, फिल्मों और समसामयिक घटनाओं का संग्रह है.कोसीमोव ने कहा, […]

विज्ञापन

ताशकंद : उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद से भारत पर प्रसारित होने वाला अख्मदजान कासीमोव का विशेष रेडियो कार्यक्रम नमस्ते हिंदुस्तान अब 15 वर्ष पूरे करने जा रहा है.

योशलार रेडियो पर सप्ताह में दो बार प्रसारित होने वाला 50 मिनट का यह कार्यक्रम भारतीय रीति रिवाज, फिल्मों और समसामयिक घटनाओं का संग्रह है.कोसीमोव ने कहा, मैं प्रत्येक कार्यक्रम में पांच छह गीत बजाता हूं जो अक्सर नये बॉलीवुड गाने होते हैं. श्रोता मुझसे बॉलीवुड के नये गाने बजाने का अनुरोध करते हैं. इन दिनों कई लोग (प्रकाश झा की) फिल्म सत्याग्रह के गाने बजाने के लिए कहते हैं.

वे शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन और रितिक रोशन के बारे में जानना चाहते हैं. उन्होंने कहा, लोगों भारत की प्रत्येक जानकारी अच्छी लगती है. वे मुझसे भारतीय त्योहारों जैसे दिवाली, होली और करवा चौथ के बारे में पूछते हैं.

वे मुझसे जानना चाहते हैं कि भारतीय विवाह कैसे होते हैं, लड्डू कैसे बनते हैं, वे फिल्मी खबरें, समसामयिक घटनाएं जैसे दिल्ली पुस्तक मेला के बारे में मुझसे पूछते हैं. श्रोताओं के अजीबोगरीब अनुरोधों के बारे में उन्होंने कहा कि श्रोता उनसे शाहरख खान को उज्बेकिस्तान लाने के लिए कहते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola