ePaper

यमन में संघर्ष तेज, गोलीबारी में नागरिकों की मौत

Updated at : 25 May 2015 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
यमन में संघर्ष तेज, गोलीबारी में नागरिकों की मौत

साना : सउदी नीत गठबंधन बलों ने आज यमन की राजधानी साना सहित तमाम शहरों में विद्रोहियों के ठिकानों पर हवाई हमले किये, वहीं ताइज शहर में सडकों पर संघर्ष में एक ही परिवार के चार लोगों समेत कई लोग मारे गये. सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि ताइज में विद्रोहियों और निर्वासित राष्ट्रपति के वफादार […]

विज्ञापन

साना : सउदी नीत गठबंधन बलों ने आज यमन की राजधानी साना सहित तमाम शहरों में विद्रोहियों के ठिकानों पर हवाई हमले किये, वहीं ताइज शहर में सडकों पर संघर्ष में एक ही परिवार के चार लोगों समेत कई लोग मारे गये. सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि ताइज में विद्रोहियों और निर्वासित राष्ट्रपति के वफादार बलों के बीच संघर्ष में लगातार आवासीय क्षेत्रों को निशाना बनाकर की गयी गोलेबारी में कम से कम आठ नागरिक मारे गये.

इस बीच होदीदा प्रांत में रिपब्लिकन गार्ड बेस पर हवाई हमला किया गया जहां पर विद्रोहियों का कब्जा है. अधिकारियों के मुताबिक धाले प्रांत में एक विशेष बल शिविर में भी हवाई हमला किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola