इराक : आत्मघाती हमले में 26 की मौत

Updated at :14 Sep 2013 9:18 PM
विज्ञापन
इराक : आत्मघाती हमले में 26 की मौत

मोसुल (इराक) : इराक के एक छोटे अल्पसंख्यक समूह के एक सदस्य के अंतिम संस्कार के दौरान आत्मघाती बम हमले में 26 लोग मारे गए.उत्तरी इराक के सुन्नी अरब बहुल इलाके में हुए कई विस्फोटों में से एक यह भी था. सीरिया में वर्षों से चल रहे गृह युद्ध के कारण सरकार विरोधी प्रदर्शनों से […]

विज्ञापन

मोसुल (इराक) : इराक के एक छोटे अल्पसंख्यक समूह के एक सदस्य के अंतिम संस्कार के दौरान आत्मघाती बम हमले में 26 लोग मारे गए.उत्तरी इराक के सुन्नी अरब बहुल इलाके में हुए कई विस्फोटों में से एक यह भी था. सीरिया में वर्षों से चल रहे गृह युद्ध के कारण सरकार विरोधी प्रदर्शनों से हाल के महीनों में यहां भी अस्थिरता देखने को मिल रही है.

नगर के अस्पताल के चिकित्सक शेथ आबेद के मुताबिक बम हमलावर ने खुद को बाशीकाह शहर में विस्फोट से उड़ा लिया जिसमें 26 लोग मारे गए और 46 जख्मी हो गए. अधिकारियों ने कहा कि उसने शाबक अल्पसंख्यक समुदाय के एक सदस्य के अंतिम संस्कार को निशाना बनाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola